देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड का एक और सितारा क्रिकेट की दुनिया मे छा गया है। टिहरी जिले के सिलौड गाँव विकासखण्ड देवप्रयाग के 22 साल के आयुष बदोनी अपने आईपीएल के पहले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स का हीरो रहा । हालांकि आयुष बदोनी अंडर 19 टीम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।

आईपीएल का चौथा मैच दो नई टीम लखनऊ और गुजरात के बीच मुंबई में खेला गया था . इसमें 22 वर्षीय बल्लेबाज आयुष बदोनी ने लखनऊ के लिए डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में लाखों लोगों का दिल जीत लिया और अर्धशतक जड़ा।

आयुष का जन्म दिल्ली में हुआ था

आयुष बदोनीका जन्म भले ही दिल्ली में हुआ हो लेकिन उनका परिवार उत्तराखंड के टिहरी जिले के सिलौड गाँव विकासखण्ड देवप्रयाग से ताल्लुक रखता है। 3 दिसंबर 1999 को जन्मे आयुष अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। आयुष मुख्य रूप से स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन उन्होंने बल्ले से ऐसा खेल दिखाया कि हर कोई उनका कायल हो गया।

आयुष ने 41 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. उनकी पारी ने लखनऊ को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ ने अपने पहले आईपीएल मैच में गुजरात के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा था। वरुण आरोन ने आयुष को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया।

आयुष ने इससे पहले सिर्फ 5 घरेलू टी20 मैच खेले थे। वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं लेकिन निचले क्रम में तात्कालिक बल्लेबाजी भी करते हैं। बदोनी ने 54 रन की अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी बल्लेबाजी देखकर कोई नहीं कहेगा कि वह गेंदबाज हैं। बदोनी को इसी पारी की वजह से भविष्य का शानदार ऑलराउंडर कहा जा रहा है.

159 रनों का लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स ने रखा 159 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2022 के चौथे मैच में केएल राहुल की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। गुजरात टायटन्स को LSG ने जीत के लिए 159 रन दिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच की पहली ही गेंद पर झटका लगा। पारी की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को वापस पवेलियन भेज दिया.

शमी की आउट स्विंग गेंद राहुल के बल्ले से लगकर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथ में जा पहुंची. राहुल को मैदानी अंपायर ने नॉट आउट दिया। इसके बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक ने डीआरएस लिया। राहुल रिव्यू में आउट हो गए। आईपीएल में लखनऊ की शुरुआत खराब रही। एक ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर दो रन था।