देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में मंत्रालयों का बंटवारा मंत्रियों के बीच हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वाधिक 21 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, 8 विभाग वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को मिले हैं. कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को 5 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्‍कृति, धर्मस्‍व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन और सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग दिया गया है। प्रेमचंद अग्रवाल को वित्‍त, शहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जनगणना विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशाशन, सामान्‍य प्रशासन, नियोजन, राज्‍य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्‍व जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्‍याण, सैनिक कल्‍याण और ग्राम्‍य विकास विभाग , डॉ. धन सिंह रावत को स्कूली शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्‍यमिक), संस्‍कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्‍च शिक्षा और चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग दिया है.

सुबोध उनियाल को वन, भाषा, चुनाव, तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है। वहीं रेखा आर्य को महिला अधिकारिता एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता मामले तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है।

चंदन रामदस को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु और सूक्ष्म मध्यम उद्यम विभाग दिया गया है। वहीं, सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन, गन्ना विकास और चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल और कौशल विकास और रोजगार विभाग दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी के पास है यह विभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग को अपने पास रखा है. इसके अलावा मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्‍य प्रशासन, नियोजन, राज्‍य संपत्ति, सूचना , गृह, राजस्‍व, औद्यो‍गिक विकास खनन, औद्यो‍गिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्‍याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उडड्यन विभाग जैसे विभागों को अपने पास रखा है.