मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

कोलूखेत के पास देहरादून-मसूरी मार्ग पर सरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक चालक राहुल और परिचालक दीपक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी.

देहरादून की ओर से मसूरी होते हुए उत्तरकाशी जा रहा सरियोंसे लदा ट्रक कोल्हूखेत के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। लेकिन इसमें किसी को चोट नहीं आई।

देहरादून से मसूरी होकर उत्तरकाशी जा रहा ट्रक नंबर यूके 07 सीए 4476 आधी रात को कोल्हूखेत मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। अच्छा हुआ कि यह दिन की बात नहीं थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक राहुल और परिचालक दीपक रात कोभी ट्रक छोड़कर चले गए। जिससे यह पता नहीं चल सका कि चोट न लगने की वजह से दोनों ट्रक छोड़कर रात को निकल गए।

बताया गया कि ट्रक मालिक राजेश पुत्र हरक सिंह निवासी पुरुकुल ग्राम राजपुर देहरादून है. जिन्हें घटना की सूचना दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर अधिकतर वाहन पलटते रहते हैं क्योंकि यह तीखा मोड़ है जिसमें लदे ट्रक झटके से पलट जाते हैं.