डोईवाला , PAHAAD NEWS TEAM

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में हैं. फिल्म की शूटिंग कई लोकेशन पर चल रही है। फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग आज ऋषिकेश के बाद डोईवाला में चल रही है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के लिए डोईवाला थानो पहुंचे हैं। डोईवाला में पद्मश्री होटल के आसपास फिल्म की पूरी यूनिट नजर आई। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म गुड बाय’ के कुछ शॉट थानो रोड पर भुइया मंदिर के पास शूट किए जाएंगे। अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए फैन्स पद्मश्री होटल के बाहर जमा हो गए।

इन जगहों पर होगी शूटिंग: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, राम झूला, सीता घाट, जानकी सेतु, रानीपोखरी चौक और जौलीग्रांट एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग चल रही है. सुरक्षा की दृष्टि से अमिताभ बच्चन ने मीडिया और फैन्स से दूरी बना रखी है.

फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में अमिताभ बच्चन गंगा में नाव पर सवार नजर आ रहे हैं. फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के साथ-साथ और भी कई जगहों पर चल रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री राश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में हैं।