मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

बॉलीवुड उत्तराखंड के मैदानी इलाकों को काफी पसंद कर रहा है. यही वजह है कि यहां लगातार बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो रही है। बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों के लिए ऋषिकेश में अपनी अपकमिंग फिल्म गुड बाय की शूटिंग की थी। वहीं विक्की कौशल भी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म में उत्तराखंड की बेटी तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं।

आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित विक्की कौशल की आगामी फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों मुंबई और दिल्ली में की जा चुकी है। वहीं, इस फिल्म से पहले के कुछ सीन उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिल्माए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, विक्की कौशल करीब 20 दिनों तक उत्तराखंड के मसूरी और देहरादून में फिल्म की शूटिंग करेंगे। विक्की कौशल बुधवार शाम चार बजे फ्लाइट से देहरादून से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। इसके बाद वह वहां से सीधे मसूरी चले गए। विकी कौशल ने फिलहाल मीडिया से दूरी बना रखी है।

पहली बार तृप्ति उत्तराखंड में करेंगी शूटिंग : पोस्टर ब्वॉयज, लैला-मजनूं और बुलबुल में अपने शानदार अभिनय से बालीवुड में पहचान बना चुकीं उत्तराखंड की तृप्ति डिमरी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 2017 में श्रेयस तलपड़े की कॉमेडी फिल्म पोस्टर ब्वॉयज से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तृप्ति रुद्रप्रयाग जिले के नाग ककोडखाल की रहने वाली हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। तृप्ति पहली बार उत्तराखंड में किसी फिल्म की शूटिंग करेंगी।