मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों को लेकर सख्त रूख अपना रहा है और लगातार अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में प्राधिकरण द्वारा मॉल रोड पर अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है.
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, उप जिलाधिकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने माल रोड पर अतिक्रमण कर रहे एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है. इस मौके पर सहायक अभियंता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ प्राधिकरण सख्त कार्रवाई करेगा. उन्होंने यह भी बताया कि कोठालगेट से मसूरी तक करीब 20 किमी का ड्रोन सर्वे किया गया है, जिसमें सभी पक्के और कच्चे निर्माण की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है. शासन के आदेश के बाद सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अवैध निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री के निर्देशों का शहर में असर दिखने लगा है।लगातार अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में प्राधिकरण द्वारा मॉल रोड पर अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

