विकासनगर, PAHAAD NEWS TEAM

हाजा दसऊ रोड पर बीती देर रात एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया . सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बचाया। साथ ही घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि चकराता एसडीआरएफ की टीम को जैसे ही बलेनो कार हादसे की सूचना मिली, मुख्य आरक्षक योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं 108 की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

बताया गया कि हाजा दसोऊ रोड पर सड़क दुर्घटना में एक वाहन की टक्कर हो गई है. वाहन में पांच लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर नीरज सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके के लिए रवाना हो गए। वहां स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। घटना की जानकारी ली गई तो पता चला कि एक बलेनो कार बिस्‍सू मेले से हाजा दसोऊ वापस जा रही थी।

अनियंत्रित होकर कार 600 मीटर गहरी खाई में गिरी

इस दौरान कार अनियंत्रित होकर रास्ते में 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों, एसडीआरएफ, थाना पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू किया और वाहन में सवार लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया. इनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 अन्य घायल हो गया । घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में प्रीतम सिंह (28) पुत्र महिपाल सिंह ग्राम दसऊ, बरदावर सिंह (25) पुत्र जगत सिंह ग्राम दसऊ , संजय चौहान पुत्र महावीर चौहान निवासी ग्राम दसो राजस्व क्षेत्र चकराता जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष, रणवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि हादसे में जय सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 34 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए.