रुद्रप्रयाग, PAHAAD NEWS TEAM

विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत सौंराखाल में जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देशन में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि दर्ज होने वाली शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा सके.

तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल (माह के तीसरे मंगलवार) को अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सौंराखाल के मिलन केंद्र में प्रातः 11 बजे से तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि तहसील दिवस के दौरान प्राप्त जन शिकायतों के निराकरण के अलावा विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे. उन्होंने संबंधित क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षकों को उक्त तहसील दिवस में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. साथ ही जिला स्तर के अधिकारियों से भी निर्धारित तिथि से समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है.