रुद्रप्रयाग , PAHAAD NEWS TEAM
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा स्थित पुलिस चौकी के सीसीटीवी कैमरे में गुलदार कैद हो गया है. इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने अन्य जगहों पर भी गुलदार को अपने मोबाइल में कैमरे में कैद किया है. कैमरे में कैद होने के बाद गुलदार के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. तिलवाड़ा के आसपास के इलाकों में गुलदार के दहशत से लोगों में दहशत का माहौल है.
बता दें कि शनिवार की रात केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के तिलवाड़ा स्थित पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार कैद हो गया है. गुलदार मंदाकिनी नदी किनारे से गांव जा रहा है, वहीं पुलिस चौकी से दो किमी दूर नगर पंचायत तिलवाड़ा के डंपिंग जोन के पास पुलिस कर्मियों ने गुलदार को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. यहां गुलदार जंगल के ऊपर से आ रहा है और नीचे मंदाकिनी नदी की तरफ जा रहा है.
वीडियो में गुलदार गाड़ी की लाइट से नीचे की ओर भागते नजर आ रहे हैं. तिलवाड़ा क्षेत्र में गुलदार के दहशत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आए दिन गुलदार दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की अपील की है.


Recent Comments