मसूरी, PAHAAD NEWS
कहते हैं कि जिनके हौसले मजबूत होते हैं उनको राह मिल ही जाती है। मसूरी के पर्यटन गाँव बंगलो की कांडी में एक अनोखा क्रिकेट मैच खेला गया इसमें उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की और से आपदा परियोजना के अन्तर्गत रुद्रपुर पैक के 25 सदस्य और दिल्ली ब्लाइंड टीम की युवतियों ने क्रिकेट मैच खेला। जिसमे ब्लाइंड युवतियों ने एक विशेष आयाम दिखाया कि कोई भी व्यक्ति कोई भी काम कर सकता हैउसके सामने कमजोरी अपवाद का कारण नहीं हो सकती है। हर व्यक्ति सयम रखे तो वो किसी भी चुनौती को पार कर लेगा। संस्था के निर्देशक एस चमोली ने कहा दिल्ली से आयी दिल्ली ब्लाइंड ने हमे बहुत कुछ सिखाया है। कि हमें कैसे जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। दिव्यांग युवती जो कि देख नहीं सकती हैं जो या आंशिक रूप से देख सकती हैं ऐसे लोग भी खेल जगत में जगह बना सकती हैं और देश के लिए मेडल लेकर आ सकती हैं।
दिव्यांग युवती जो देख नहीं सकती हैं वह खेल जगत में हिस्सा लेते हुए कई क्षेत्रों में नौकरी भी प्राप्त कर सकती हैं। ऐसी युवती को निराश नहीं होना चाहिए बस आपको एक सही राह की आवश्यकता है और वह राह, रास्ता, क्रिकेट आपको दिखा रहा है। क्रिकेट खेल जगत में एक ऐसे परिवार कम्युनिटी का निर्माण कर रहा है जहां हम सभी एक दूसरे की मदद कर सकें।

