कोटद्वार , PAHAAD NEWS TEAM
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पौड़ी गढ़वाल की लैंसडाउन विधानसभा से जयहरीखाल प्रखंड परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन 400 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। इस दौरान गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इस कैंप में 6 अन्य विभागों के भी स्टॉल लगाए गए।
बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को राज्य के दुर्गम इलाकों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया है. सीएम धामी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों और विपक्ष ने भी सराहना की है.
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पुंकेश कुमार पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों को विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसके लिए उन्हें कोटद्वार बेस अस्पताल, पौड़ी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज श्रीनगर जाना पड़ता था. अब स्वास्थ्य शिविर में विकलांग और मानसिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे।

