मसूरी, पहाड़ न्यूज़ टीम
पुलिस ने माल रोड सहित अन्य सड़कों के किनारे खड़े चौपहिया व दुपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जंजीर व क्लैंप लगाकर सील कर दिया.
सीजन आते ही पुलिस विभाग ने सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में माल रोड सहित सड़क किनारे खड़े वाहनों को जंजीरों से बांधकर सील कर दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अन्य लोगों ने अपने वाहन और दोपहिया वाहन हटा दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है जिसको लेकर लगातार देश-विदेश से पर्यटक आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है उससे पहले ही सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अन्य लोगों ने अपने वाहन और दोपहिया वाहन हटा दिए।

