श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एसएसबी सीटीसी सेंटर श्रीनगर में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया. वहीं, पासिंग आउट परेड में जवानों ने सीएम धामी को सलामी दी.

एसएसबी में आयोजित पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. कार्यक्रम में एसएसबी सीटीसी सेंटर की डीआईजी सृष्टि राज गुप्ता ने भी भाग लिया। देशभक्त बैंड की धुन पर मार्च करते हुए रंगरूट अंतिम चरण के साथ एसएसबी का हिस्सा बन जाएंगे। परेड के दौरान रंगरूटों को देश के सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए भारत माता के साथ एसएसबी की शपथ दिलाई जाएगी।

परेड के साथ ही देश को 278 नए सिपाही मिलेंगे। जिसमें बिहार से अधिकतम 94, यूपी से 74, मध्य प्रदेश से 44, उत्तराखंड से 24, राजस्थान से 21, जम्मू-कश्मीर से 20, दिल्ली से 1 कांस्टेबल एसएसबी में शामिल होकर देश की सीमाओं की रक्षा करने का संकल्प लेगा.

कार्यक्रम को लेकर गत दिवस एसएसबी सीटीसी सेंटर में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। आपको बता दें कि कोविड काल के दो साल बाद आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जा रहा है. सीटीसी सेंटर श्रीनगर से अब तक 4,494 कांस्टेबल एसएसबी में शामिल हो चुके हैं।