मसूरी, पहाड़ न्यूज टीम

देहरादून में आयोजित जिला कराटे चैंपियनशिप में मसूरी के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा, जिसमें मसूरी के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते. देहरादून कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला कराटे चैंपियनशिप में 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राज कराटे अकादमी, मसूरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते.

एशियन क्वालिफाइड जज हेमराज शर्मा ने कहा कि मसूरी के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 10 लड़के और 7 लड़कियां थीं। बालक वर्ग में छह ने स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य, बालिका वर्ग में सात स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण दो साल से प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया था, अब दो साल बाद जब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तो खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला. उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ी 29 से 1 मई तक उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उम्मीद है कि इसमें भी मसूरी के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से मेडल जीतेंगे।