देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा में अपने कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली. बैठक में रेखा आर्य ने संबंधित अधिकारियों से खेल विभाग में फाइलों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली. प्रगति रिपोर्ट के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कड़ी चेतावनी दी.

त्वरित निस्तारण के निर्देश : बैठक में मंत्री ने कहा कि पिछली बैठक में अधिकारियों को खेल नीति से अवगत कराया गया, जिसकी प्रगति रिपोर्ट अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खेल नीति का आदेश यथाशीघ्र जारी किया जाए।

स्पोर्ट्स कॉलेज विकसित करने के निर्देश : मंत्री रेखा आर्य ने ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित महिला क्रीड़ा महाविद्यालय के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारी स्थल निरीक्षण कर भूमि संबंधी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें. रेखा आर्य ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में बनने जा रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज को पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. साथ ही अधिकारियों को विश्वविद्यालय के संबंध में जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए।

विभागों में पीआरडी जवानों का समायोजन : इसके साथ ही विभागीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 300 दिन का रोजगार जिसमें 9 हजार पीआरडी जवानों को किन-किन विभागों में समायोजित किया जा सकता है, अधिनियम में संशोधन के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी। साथ ही शिवपुरी में बन रहे साहसिक खेल परिसर में शेष कार्यों के लिए 70 लाख रुपये का प्रस्ताव शीघ्र भिजवाने तथा साहसिक खेलों से संबंधित तीन माह के साहसिक पाठ्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के निर्देश भी दिए.

साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस खेल महाकुंभ सहित पीआरडी जवानों को कोविड काल में अच्छा कार्य करने पर सम्मानित करने की रूपरेखा तैयार करने को कहा. मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को जल्द फाइलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।