चंपावत , पहाड़ न्यूज़ टीम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव लड़ने का दावा पेश किया है। कांग्रेस के छह नेताओं ने तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल के समक्ष उपचुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में दावेदारों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। परामर्श के बाद सामने आए दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। उम्मीद है कि एक सप्ताह में उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।

शुक्रवार को तीन सदस्यीय कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने चंपावत पहुंची थी ।

उपनेता विपक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी , जो पर्यवेक्षक दल में शामिल थे, ने बंद कमरे में सर्किट हाउस में दावेदारों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात की. दो घंटे की मशक्कत के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में पर्यवेक्षकों ने कहा कि छह दावेदारों ने उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि सभी दावेदारों के नाम आलाकमान को भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में पार्टी प्रत्याशी का फैसला कर लिया जाएगा। बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की बात कही.

बैठक में नहीं रहे पूर्व विधायक खर्कवाल

चंपावत , पहाड़ न्यूज़ टीम

शुक्रवार को हुई बैठक में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल मौजूद नहीं थे. इस संबंध में हेमेश खर्कवाल का कहना है कि वह किसी कारणवश बैठक में नहीं आ सके. बताया कि इस दौरान वह लगातार पर्यवेक्षकों के संपर्क में थे। दावा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह आलाकमान के संपर्क में हैं. पार्टी नेतृत्व के आदेशानुसार कार्य किया जाएगा ।