थराली , PAHAAD NEWS TEAM

पार्था और बमोटिया गांवों में भांग की खेती को राजस्व व नियमित पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नष्ट कर दिया. साथ ही टीम ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवांठा (एसडीएम रवींद्र कुमार जुवांठा ) ने कहा कि नशे के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा.

उल्लेखनीय है कि सूचना पर थराली पजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवांठा के नेतृत्व में राजस्व और नियमित पुलिस की संयुक्त टीम पार्था एवं बमोटिया गांवों में पहुंची. जहां अवैध भांग की खेती की जा रही थी, मौके पर पहुंची टीम ने भांग की खेती को नष्ट कर दिया. एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा ने बताया कि करीब 10 नाली जमीन पर भांग को नष्ट कर दिया गया और मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नशे के खिलाफ इस तरह के अभियान जारी रहेंगे. टीम में प्रभारी तहसीलदार प्रमोद नेगी, थराली थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा,देवाल के नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक नवल किशोर मिश्रा, प्रमोद नेगी, चंद्र सिंह बुटोला सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.