मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में एमडीडीए ने लाइब्रेरी कैमल्स बैक क्षेत्र के साहू जी जैन स्टेट में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है.

सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में एमडीडीए की टीम ने लाइब्रेरी कैमल्स बैक क्षेत्र के साहू जी जैन स्टेट में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है. एमडीडीए के सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि साहू जी जैन स्टेट में एक आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत हो गया था, लेकिन स्वीकृत नक्शे के बाहर अवैध पार्किंग का निर्माण किया जा रहा था, जिसे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ध्वस्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. गुप्ता ने कहा कि कहीं से भी अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर प्राधिकरण की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा. इस अवसर पर अभियंता अनुज पांडेय, सुपरवाइजर उमेद नेगी सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे.