देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
19वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज कराटे अकादमी, मसूरी और देहरादून के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पदक जीते। जिसमें 14 गोल्ड, 3 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज पर कब्जा किया।
देहरादून के पीआरडी स्टेडियम में पिछले दिन आयोजित कराटे प्रतियोगिता में मोहित कंसल ने 75 किग्रा भार में कुमिते वर्ग में स्वर्ण, 50 किग्रा में अरूण शर्मा जूनियर ने काता में कांस्य और कुमेते में स्वर्ण पदक जीता। सोनम पंवार ने 55 किग्रा भार कुमिते के सीनियर में रजत पदक, 84 किग्रा भार में कुमिते में हिमांशु शर्मा ने रजत पदक जीता।
45 किलो वजन में कुमिते में अनामिका जस्यारी ने रजत और ठाकुर अंश ने काटा और कुमिते में स्वर्ण और रजत पदक जीता। 35 किग्रा में मेघा कंडारी ने कुमिते में स्वर्ण पदक जीता। रुबीर भाटिया ने 30 किग्रां कुमिते में कांस्य पदक जीता। 20 किग्रा में, अबीर कैंतुरा ने काता और कुमिते कांस्य पदक जीता।
मसूरी के खिलाड़ियों ने कुल 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीते। देहरादून के अभिनव बिरमानी 30 किग्रा काता और कुमिते में गोल्ड, अदविक जोशी ने 30 किग्रा काता और कुमेते में गोल्ड, गौरांग चैहान ने 35 किग्रा के काता में गोल्ड और कुमिते में कांस्य, आकाश दंडोतिया 55 किग्रा जूनियर के कुमिते में गोल्ड, अनुज्ञा शर्मा ने 20 किग्रा काता और कुमिते में स्वर्ण पदक जीता।
कुमिते में अनुश्री शर्मा ने 35 किग्रा में स्वर्ण, अद्विका नौटियाल ने 35 किग्रा के काता में स्वर्ण, अवंती शर्मा ने कुमिते में 40 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता।
इस आशय की जानकारी राज कराटे अकादमी के निदेशक एवं एशियन रेफरी हेमराज शर्मा ने दी। इस मौके पर मोहित कंसल ने प्रतियोगिता में विशेष सहयोग दिया।

