हरिद्वार ,PAHAAD NEWS TEAM
गुरुवार को हरिद्वार के ऋषिकुल कॉलेज में सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा रचित स्पर्श गंगा गीत और खंडकाव्य “मैं गंगा बोल रही” का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया. . इस अवसर पर उन्होंने स्पर्श गंगा ई-पत्रिका का विमोचन भी किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने स्पर्श गंगा अभियान चलाकर गंगा की स्वच्छता और अविरलता के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया. दुनिया में गंगा के प्रति आस्था और निष्ठा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गंगा की स्वच्छता और अविरलता के लिए नमामि गंगे के तहत सराहनीय कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों की पवित्रता और अविरलता को बनाए रखने के लिए सरकार के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों को भी आगे आना होगा. गंगा और यमुना का उद्गम देवभूमि उत्तराखंड में है, हिमालय पर्वत उत्तर भारत को पानी की आपूर्ति करता है। स्पर्श गंगा अभियान से सभी को जुड़ना है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने 2009 में स्पर्श गंगा अभियान की शुरुआत की थी। गंगा मां और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कई कार्य किए गए हैं। उत्तराखंड में नमामि गंगे के तहत सराहनीय कार्य किया गया है। सरकार के सामाजिक सहयोग से हमें गंगा के अविरलता और निर्मलता के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे।
सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान निरंतर जारी रहेगा. स्वच्छ गंगा को उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश भेजेंगे। गंगा हमारी माता और जीवन रेखा है। स्पर्श गंगा अभियान 20 से अधिक देशों में चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर अवधेशानन्द गिरी महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष / विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, स्पर्श गंगा अभियान की संयोजक आरूषि निशंक, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्निक उपस्थित थे.

