चंपावत , PAHAAD NEWS TEAM
चंपावत उपचुनाव के लिए उत्तराखंड के सीएम धामी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। चंपावत उपचुनाव के नतीजे 3 जून को आएंगे। दरअसल पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसलिए अब उपचुनाव हो रहा है। चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था।
नामांकन से पहले सीएम धामी ने आज सुबह बनबसा में सीएम कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया था. सीएम धामी आज सुबह खटीमा में अपने कुल देवता के मंदिर में माथा टेककर नामांकन के लिए घर से निकले थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि चंपावत की जनता उन्हें जरूर जीत का आशीर्वाद देगी.
खटीमा में भी खोला गया कैंप कार्यालय: विधानसभा चुनाव के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार सीएम के रूप में खटीमा में कैंप कार्यालय खोला था. लेकिन खटीमा से सीएम धामी चुनाव हार गए। बावजूद इसके अलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर अपना भरोसा दोहराते हुए उन्हें सीएम बनाया है। अब सीएम धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उन्होंने बनबसा में सीएम कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया है. इसके साथ ही बनबसा में सैनिक इलेक्शन ऑफिस भी खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आज सैनिक चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया.
खटीमा के लोगों से लिया आशीर्वाद : इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी रविवार को दौरे के दौरान खटीमा पहुंचे थे. जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही खटीमा के लोगों से आशीर्वाद भी मांगा. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा था कि यह इलाका मेरी कर्मभूमि है. मैं इसी क्षेत्र में पला-बढ़ा हूं। मैं सेवा करने आया हूं और हर समय सेवा के लिए तैयार हूं। मैं खटीमा क्षेत्र के विकास के लिए हर समय प्रयासरत रहा हूं।

