नैनीताल का सूखाताल झील को पुनर्जीवित करने के लिये 26 करोड़ का प्रोजेक्ट को लेकर जिला विकास प्राधिकरण सभागार में कुमाऊँ कमिश्नर अरविंद ह्यांकी ने लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीँ इस सम्बन्ध में कुमाऊँ कमिश्नर ने अधिकारियों से झील को पुनर्जीवित करने के साथ रिचार्ज जोन को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट का जायजा लिया है। आपको बता दें कि सूखाताल झील नैनीझील का रिचार्ज जोन है लेकिन पिछले कई सालों से ये झील बदहाल है। अब राज्य सरकार द्वारा सूखाताल झील को पुनर्जीवित करने की योजना है जिसके तहत यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कृतिम झील बनाने के साथ ही पर्यटकों के लिए वॉकवे सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। वही नैनीताल में पर्यटकों के तल्लीताल के फाँसी गधेरे में पार्किंग सहित गेस्ट हाउस बनाने की योजना है। नैनीताल के सातताल में सौंदर्यीकरण के साथ बर्ड वाचिंग से जोड़ने पर विचार किया जा रहा ताकि वहां पर्यटक गतिविधियां बढ़ाई जा सके। वही अरविंद ह्यांकी ने जल्द ही दूर कर फरवरी टेंडर निकालने के साथ सूबे के मुख्यमंत्री से इन योजनाओं का शिलान्यास कराया जाएगा।
बड़ी राहत : पर्यटकों के लिए पार्किंग सहित जल्द बनेगी कृत्रिम झील

