देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
बेला नेगी एवं अनिल बिष्ट द्वारा लिखित और लीफबर्ड फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित “उत्तराखंड के पक्षी” नामक पुस्तक का विमोचन राज्य के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने किया।
अनिल बिष्ट और बेला नेगी द्वारा लिखित और लीफबर्ड फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड” का विमोचन मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय सुभाष रोड पर राज्य के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने किया।
इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि यह पहली पुस्तक है जो उत्तराखंड के पक्षियों पर विशेष और व्यापक तरीके से केंद्रित है। इस पुस्तक में राज्य के कई पक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। आम आदमी के साथ-साथ वन्यजीवों या पक्षियों के जीवन को आसान बनाना हमारी सरकार की भी जिम्मेदारी है और सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है।

