पहाड़ की रानी मसूरी में भी 72वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीँ मसूरी कोतवाली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहा पर मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने मसूरी कोतवाली में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। वहीँ मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय हित और संविधान के तहत कार्य करने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि कानून का पालन कराना पुलिस का धर्म है। ऐसे में लोगों के साथ अच्छा व्यवहार कर मित्र पुलिस की मिसाल बने ।साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस लोगो की सहायता के लिए होती है। ऐसे में पुलिस को लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए परंतु अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए उन्होंने कहा कि कोविड के समय पर पुलिस ने अपना अहम रोल निभाते हुए लोगों को कोविड के प्रति जागरूक भी किया। वहीं लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि कोविड के नियमों के तहत लोगों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। ऐसे में जो लोग इसका उल्लंघन करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिये उन्होने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को अपने कर्तव्य और कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को लेकर शपथ भी दिलवाई।
72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोतवाली में हुआ ध्वजारोहण, फहराया ‘राष्ट्रीय ध्वज’

