देहरादून, पहाड़ न्यूज़ टीम
तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने वन अधिकारी पीपलपड़ाव की टीम के साथ 138 ग्राम भालू पित्त के साथ एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि कुमाऊं के जंगलों में जंगली जानवरों के शिकार की सूचना काफी समय से मिल रही थी. जिस पर सीओ एसटीएफ कुमाऊं क्षेत्र को निर्देशित किया गया।
इसी कड़ी में आज एक शातिर वन्यजीव तस्कर तारा सिंह दानू (29 वर्ष) को टीम ने 138 ग्राम भालू पित्त के साथ गिरफ्तार किया है. जो तहसील कपकोट, जिला बागेश्वर का निवासी है। इससे एसटीएफ को पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों की तस्करी की सूचना पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड के फोन नंबर 0135-2656202 पर संपर्क करें. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एसटीएफ वन्यजीव तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी।

