पिथौरागढ़ , पहाड़ न्यूज टीम

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली दिशा जोशी ने भी यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2021 के फाइनल रिजल्ट में 19वां स्थान हासिल किया है।

दिशा जोशी के पिता का नाम सुरेश जोशी है, जो उत्तराखंड में बीजेपी के बड़े नेता और प्रदेश प्रवक्ता भी हैं. बता दें कि आयोग ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी किया है. सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का परिणाम 17 मार्च को घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार 5 अप्रैल 2022 से 26 मई 2022 तक आयोजित किया गया था।

अंतिम चयन के लिए कुल 685 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 244, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 73, ओसीबी वर्ग के 203, एससी से 105 और एसटी वर्ग के 60 उम्मीदवार शामिल हैं।