टिहरी , पहाड़ न्यूज टीम
एनएमओपीएस ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय आंदोलन, जौनपुर विकासखंड के स्थान गरखेत में तिलाड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस कार्यक्रम में स्कूल के सामाजिक, राजनीतिक, काश्तकार शिक्षक और छोटे बच्चों ने भाग लिया।
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार ने कहा है कि उत्तराखंड की भूमि देवताओं की भूमि और क्रांतिकारियों की भूमि है जौनपुर, जौनसार, अमर शहीद केसरी चंद जैसे वीर सपूतों का जन्म रवाई घाटी से हुआ है, हम उस माटी के लोग हैं जहां से श्री देव सुमन जैसे वीर क्रांतिकारी पैदा हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत तिलाड़ी गोली कांड के शहीदों के पास दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र के साथ की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे भक्ति गीत, पुरानी पेंशन बहाली से आच्छादित भजन, कीर्तन लघु नाटक आदि किए गए। जौनपुर जौनसार रंवाई घाटी के ढोल-दमन बजाकर तिवाड़ी के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम के शुभ अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षकों ने बात की। पुरानी पेंशन बहाली की टोपी पहनकर क्षेत्र के लोगों ने इस मांग को पूरा समर्थन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
तिलाड़ी के स्वतंत्रता संग्राम परिजन –
नागेंद्र प्रसाद नौटियाल कुदाऊं, राय सिंह रावत द्वारगढ, मस्तू गुसाईं नवउद्यमी , रत्न मणि नौटियाल आयुर्वेदाचार्य,गोविंद गुसाईं खेती-बाड़ी, गजरा देवी ग्राम द्वारगढ बागवानी, जबर सिंह बिच्छू मंत्रविद्या, रमेश चडोगी कारर्पेंट्री ,जयपाल सिंह टकारना पिलिया मंत्रबिद्या, रणवीर पंवार छौती,नव उधमी, प्रताप सिंह पंवार सांस्कृतिक, टाकुनिया वर्मा कृषि उपकरण, ढोल वादक में विक्की दास कुंदन दास अजय दास कमल दास को सम्मानित किया गया।
एक विशिष्ट गण के रूप में
इसअवसर पर राजेंद्र रावत, दिनेश रावत, रामदयाल, सुंदर सिंह पवार, उमेद पंवार ,सुंदर सिंह भंडारी, सुरवीर सजवान ,सब्बल सजवान, कन्हैया सिंह राणा, नागेंद्र सिंह राणा ,आशीष डंगवाल प्रवक्ता, विक्रम चौहान, दीपक बहुगुणा, संजय शर्मा, सुनीता नेगी, मीना रावत, भावना नेगी, नीता कुमारी, नर्मदा सेमवाल, रणवीर सिंह गुसाईं रणवीर सिंह रावत, दिगंबर सिंह गुसाईं, डा अकबीर पुंडीर , हुकम सिंह गुसाईं, जबर सिंह राजेश वर्मा, मुकेश नौटियाल, नवीन पंवार, शास्त्री, शांति गुसाईं व कार्यक्रम के आयोजक मंडल सूर्य सिंह पंवार, प्रदेश प्रवक्ता संजीव गुसाई, अध्यक्ष जौनपुर खेमचंद, मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर डा सुरेंद्र रागढ़, जू हा रणोगी, खजान तोमर संगठन मंत्री टिहरी गढ़वाल, सुरदेव पंवार उपाध्यक्ष जौनपुर, जयपाल सिंह अध्यापक जौनपुर सहित छोटे बच्चे मौजूद रहे. .

