खबर धर्मनगरी से है जहाँ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत तीर्थ नगरी हरिद्वार पहुंचे। वहीँ महाकुंभ पर्व के आयोजन की शुरुआत से पूर्व ही हरीश रावत का तीर्थ नगरी हरिद्वार पहुंचना अपने आप में खास माना जा रहा है। बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा हरिद्वार पहुंचकर तीर्थ नगरी के साथ-साथ हर की पौड़ी में सबसे पहले गंगा पूजन कार्यक्रम में शिरकत की गई। उसके बाद कई अखाड़ों में जाकर साधु-संतों से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम शामिल रहा । जहां उनके द्वारा अखाड़ा परिषद के प्रभारियों से मुलाकात की गई। वहीँ इस दौरान हरीश रावत ने राज्य सरकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार पर कुंभ मेले की उपेक्षा के लगातार आरोप लगाए गए ।
धर्मनगरी पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत, कहा- शासन प्रशासन ने की कुंभ की ‘उपेक्षा’ और…

