नयी टिहरी के कोटी कॉलोनी के एक घर में खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग को काबू करने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सिलेंडर फटने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल सिलेंडर में आग लगने के बाद घर के लोग हंगामा करते हुए बाहर निकल गए। बाहर निकलते ही तेज धमाके की आवाज़ के साथ ही सिलेंडर फट गया। धमाके की तेज आवाज सुनाई देते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। घर में रखे सामान में आग लगी थी। लपटें ऐसी थी कि अग्निशमन वाहन के पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। सभी लोग सुरक्षित घर से बाहर निकले गए। पीड़ित ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर में आग लग गई।
गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, लाखो का सामान जलकर हुआ खाक

