थराली , पहाड़ न्यूज टीम

एक अल्टो कार ग्वालदम थराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन को दी. मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एसएचओ बृजमोहन राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालदम-थराली राष्ट्रीय राजमार्ग के धारी बैंड के पास सड़क पर पलटने से आल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें कार सवार भूपाल सिंह (38) पुत्र चंद्र सिंह निवासी लोल्टी की मौके पर ही मौत हो गई।

शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।