स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग ने तहसील दिवस में भाग नहीं लिया था।
पौड़ी, पहाड़ न्यूज टीम
जिले के सुदूर क्षेत्र चाकीसैंण तहसील में डीएम डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया. लेकिन स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग ने तहसील दिवस में भाग नहीं लिया. जिस पर डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है.
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर सिर्फ 20 शिकायतें दर्ज की गईं. इस दौरान डीएम ने अधिकांश शिकायतों का निराकरण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से पुरानी शिकायतों का निस्तारण नहीं होने की शिकायत डीएम से की, जिस पर डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है. तहसील दिवस में पीडब्ल्यूडी, पेयजल, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के लोगों की शिकायतें दर्ज की गईं. डीएम ने सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को 15 दिन की समय सीमा निर्धारित की है.
डीएम ने कहा कि लोगों को तहसील स्तर पर शिकायतों के निवारण के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, अधिकारी इस पर ध्यान दें. राजस्व विभाग के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सिर्फ बिजली, पानी और सर्टिफिकेट की समस्या है. इसलिए अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए, नहीं तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

