खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से है जहाँ काशीपुर के आईटीआई थाना पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि दोनों ही युवक कोरोना महामारी के चलते पैरोल पर आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया है। आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि दो युवक हल्द्वानी जेल से कोरोना महामारी के चलते पैरोल पर अपने घर आए थे। जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों ने मिलकर बीते 12 जनवरी को एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से पुलिस बाइक की तलाश कर रही थी। वही कुंडेश्वरी तिराहे पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दोनों युवकों को बाइक के पकड़ लिया।वहीँ इस सम्बन्ध में विद्यादत्त जोशी ने मामले में जानकारी दी। फ़िलहाल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।