उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाऊनी गीत “”हरदा हमारा-आला दुबारा”” का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने माउस क्लिक कर विमोचन किया गया। वहीँ प्रतिष्ठीत पहाड़ी गायक माया उपाध्याय के गाए गीत को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सामने रिलीज किया गया “”हरदा हमारा आला दुबारा”” अर्थात ””’हरीश रावत की सरकार दोबारा सत्तारूढ़”’ होगी के बोलों के साथ गीत में हरीश रावत के कम उम्र में राजनीति से शुरू होकर छात्र राजनीति और फिर राजनीतिक जीवन का ब्यौरा दिया गया है। वहीँ इस गीत में हरीश रावत के संघर्षों और उनके बढ़ते कद को दर्शाया गया है। वहीँ हरीश रावत के केंद्रीय मंत्री और फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने की सभी घटनाओं को बयां किया गया है। इसमें पंजाब के प्रभारी और CWC सदस्य बनने की जिम्मेदारियों का भी बखान किया गया है। वहीँ हल्द्वानी के एक निजी बैंक्विट हॉल में आयोजित सादे समारोह में कुमाऊं भर से आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा । वहीँ गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हरीश रावत सरकार ने आम लोगों के लिए कई योजनाओं को लागू किया था लेकिन भाजपा सरकार ने सभी को बंद कर गरीबो की कमर तोड़ दी है।