उत्तरांखड के अल्मोड़ा जिले में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल पहाड़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवा व बेहतर सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं की मौत के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अक्रोश हैं इसी को लेकर सीएम का घेराव करते हुए सीएम के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर विरोध जताया। जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत से उन्हें सड़क से हटाया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक व धक्कामुक्की भी हुई।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की भेंट आम लोग चढ़ रहे हैं। इसके जिम्मेदार सरकार का लचर स्वास्थ्य विभाग है। मुख्यमंत्री को इन मामलों में सीधे दखल देकर अल्मोड़ा में हो रही गर्भवती महिलाओं की मौत को रोकने के लिए सख्त निर्णय लेने चाहिए।