रुद्रप्रयाग , पहाड़ न्यूज टीम
मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देशभर से सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं ने भाग लिया. रुद्रप्रयाग की प्रज्ञा दीक्षित ने भी इस प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट के रूप में भाग लिया। प्रज्ञा दीक्षित रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित की पत्नी हैं और वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं।
खासकर प्रज्ञा दीक्षित महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और बीमारियों को दूर करने का काम करती हैं। इससे पहले प्रज्ञा दीक्षित को रेड क्रॉस के साथ कई सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेकर उत्तरकाशी में सम्मानित भी किया जा चुका है. प्रज्ञा दीक्षित लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं और समय-समय पर महिलाओं में जागरूकता पैदा करती रहती हैं। इससे पहले प्रज्ञा दीक्षित को उत्तरकाशी में रहकर कई कार्यों में हिस्सा लेकर सम्मानित किया जा चुका है।
प्रज्ञा दीक्षित ने बताया कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट के रूप में सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि हमारे समाज के विकास में महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं को घरेलू से लेकर स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। आज महिलाएं सशक्त हो गई हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तरकाशी की तरह रुद्रप्रयाग जिले में भी महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में काम किया जाएगा. समय-समय पर महिलाओं में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जाएगा।


Recent Comments