हरिद्वार के लक्सर में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक दौरे पर पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। लक्सर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दो सड़क और एक पुल का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षेत्र लक्सर रुड़की व बसेड़ी ऐथल सराय की सड़कों की हालत काफी समय से खराब थी, लोग लम्बे समय से जिसकी मांग कर रहे थे। क्षेत्रिय लोगो की परेशानी को देखते हुए इन सड़कों का निर्माण होना जनहित में अति आवश्यक था। साथ ही आमखेड़ी पुल का निर्माण भी बेहद जरूरी था। आगेे उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लोगों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर सुरेश राठोर विधायक ज्वालापुर, स्वामी यतिस्वरानंद विधायक हरिद्वार, ग्रामीण आदेश चौहान विधायक रानीपुर, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन विधायक खानपुर, संजय गुप्ता विधायक लक्सर भी मौजूद रहे।