देहरादून के मसूरी में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी जसविंदर सिंह गोगी का मसूरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी के साथ राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए, वहीं कई कार्यकर्ताओं ने अपने दर्द भी प्रभारी के सामने रखें। विधानसभा प्रभारी जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस पार्टी का इस्तेमाल कर पार्टी का नुकसान पहुँचाने का काम कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले 2022 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और उनको पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
कांग्रेस विधानसभा प्रभारी का 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा



