उधम सिंह नगर के काशीपुर में आज किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष उपकार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान किसानों ने लोनी के विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, काशीपुर में चैती चौराहे पर दर्जनों की संख्या में किसान एकत्र हुए और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ-साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान आक्रोशित किसानों का आरोप था कि बीते रोज गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के नेतृत्व में उनके द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान लोनी के विधायक के द्वारा अपने साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों को ले जाकर धरना प्रदर्शन में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया। मीडिया से बात करते हुए आक्रोशित किसानों ने नेशनल मीडिया के खिलाफ भी जमकर आग उगली गई। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन असल में अब शुरू हुआ है।
आक्रोशित किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार का किया पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी

