हल्द्वानी , पहाड़ न्यूज टीम
शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाले स्वीमिंग पूल में तैरना चाहते हैं तो इंटरनेशनल स्टेडियम आएं. अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गर्मी से बचने के साथ तैराकी का मजा भी लें। अगर आप तैरना नहीं जानते हैं तो स्टेडियम में जाकर सीखें। औपचारिकता पूरी करने के बाद तैराकी का आनंद लें। हल्द्वानी में जिला खेल कार्यालय से पंजीकरण फॉर्म लेकर तैराकी सीखने के लिए आवेदन किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का स्वीमिंग पूल अब खुल चुका है। स्वीमिंग पूल में स्वीमिंग के ट्रायल के बाद ही एंट्री मिलेगी। हल्द्वानी के तैराक भी स्वीमिंग पूल खुलने से खुश हैं।
हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में स्वीमिंग पूल के लिए फार्म मिल रहे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तैराकी का अभ्यास करने आने वाले तैराक खुश हैं. उनका कहना है कि अब तक हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब हमें खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्वीमिंग पूल खोल दिया गया है. अब हम यहां प्रतिदिन अभ्यास के लिए आ रहे हैं।
हम सरकार के इस फैसले से बेहद खुश हैं। निजी स्विमिंग पूल में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के स्विमिंग पूल के खुलने से राहत मिली है। वहीं, सहायक निदेशक खेल सुरेश पांडे का कहना है कि हमारे पास सारी सुविधाएं हैं. लाइफ जैकेट पहनकर आप 8 लाइन में तैर सकते हैं। पूल लाइन की चौड़ाई ढाई फीट है। तो कोई समस्या नहीं हो सकती है।

