खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से है जहाँ जिले की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु अचानक काशीपुर पहुंची। जहां उन्होंने तहसील परिसर और राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। तहसील पहुंचने से पूर्व उन्होंने अपने काफिले को अचानक राजकीय चिकित्सालय की तरफ मोड़ दिया डीएम रंजना राजगुरु के अचानक राजकीय चिकित्सालय में पहुंचते ही वहां अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीँ इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक को अव्यवस्थाएं पाए जाने पर फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश दिए। दरअसल उधम सिंह नगर ज़िले की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु काशीपुर तहसील और राजकीय चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के लिए काशीपुर पहुंचीं। काशीपुर पहुंचने पर उन्होंने तहसील पहुंचने से पहले ही अचानक अपना रुख काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय की तरफ मोड़ दिया। वहीँ जिलाधिकारी के अचानक अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अचानक काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय पहुंची जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। तो वही चिकित्सालय में उपलब्ध दवा की सूची औषधि वितरण केंद्र पर हिंदी में बनाकर बोर्ड के रूप में लगाने को कहा ताकि मरीजों व उनके तीमारदारों को पता रहे कि चिकित्सालय में कौन सी दवा उपलब्ध है और कौन सी नहीं। साथ ही निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सभी को सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
क्या हुआ जब अचानक काशीपुर जा पहुंचीं DM साहिबा, औचक निरीक्षण से उड़े सबके होश

