मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम

राज्य के राज्यपाल को करणी सेना मसूरी ने एसडीएम के माध्यम से राजस्थान के उदयपुर में आतंकवादी द्वारा हिंदू युवक कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में जांच करने और मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में केस चलाने, व मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है ।

करणी सेना मसूरी के सदस्य एसडीएम मसूरी कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार भौपाल सिंह चौहान ने राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया था। राजस्थान के उदयपुर में आतंकवादियों द्वारा कन्हैया लाल की निर्मम हत्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई धमकी के जवाब में ज्ञापन में कहा गया है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व फास्ट टेªक कोर्ट में केस चलाने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इस प्रकरण की जितनी निंदा की जाय कम है। साथ ही यह सुझाव दिया गया कि सांप्रदायिक उन्माद के लिए जिम्मेदार लोग और संगठनों की पहचान की जाए ताकि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह, उपाध्यक्ष, आदर्श शर्मा, सलाहकार ईश्वरी दत्त बरमोला, महामंत्री शशि रावत, संगठन मंत्री कुलदीप सिंह जदवान, करणी कर्मवीर सैनिक ऋतु शर्मा, गुडडी देवी, आलोक मेहरोत्रा, व मुकेश धनाई आदि उपस्थित थे