उधमसिंह नगर के खटीमा में गौरव सेनानी संगठन ने लाल किले पर हुए तिरंगे के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसमें जमकर नारेबाजी हुई । गौरव सेनानी संगठन का कहना है कि किसानों की आवाज को उठाने की जगह नकली किसान जुलूस में घुस आए और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। उनका कहना है की ऐसे अराजक लोगो का वह विरोध करते है। उनका कहना है की जिस झंडे का सम्मान करने के लिए भारत का जवान अपनी जान तक कुर्बान कर देता है, उस झंडे का किसान रैली में घुसकर असामाजिक तत्वों द्वारा अपमान किया गया है। आपको बता दे गौरव सेनानी संगठन ने मांग करी है कि तिरंगे का अपमान करने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन,उपद्रवियों पर की कार्रवाई की मांग

