देहरादून , पहाड़ न्यूज टीम

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है. राज्य में जब से मानसून ने दस्तक दी है, तब से जोरदार बारिश हो रही है। जिससे नदी नाले उफान पर हैं। कई जगह मलबा और पत्थर गिरने से सड़कें जाम हो रही हैं। आज की बात करें तो उत्तराखंड में आज मौसम भारी रहने वाला है। विभाग के मुताबिक राज्य में आज भी भारी बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। खासकर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

देहरादून की बात करें तो आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। वहीं, तापमान की बात करें तो आज राज्य में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बारिश की बात करें तो बीते दिन टनकपुर में 43.0 (mm), खटीमा में 17.5 (mm), बनबसा में 13.0 (mm) और नैनीडांडा में 8.0 (mm) बारिश दर्ज की गई थी ।