रामनगर , पहाड़ न्यूज टीम

नैनीताल के रामनगर में दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पर्यटकों से भरी अर्टिगा कार ढेला नदी में बह गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

सभी शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार कार में स्थानीय लोगों के साथ पंजाब के कुछ पर्यटक भी सवार थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार एक अर्टिगा थी। इस कार में कुल 10 लोग सवार थे। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन के साथ तत्परता दिखाई और एक महिला को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद जिला प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है। अब सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।

क्या कहा एसडीएम ने: एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि हादसे में 3 पुरुष और 6 महिलाओं की मौत हुई है. तीनों युवक पटियाला पंजाब के रहने वाले थे। दो महिलाएं रामनगर की रहने वाली थीं। एसडीएम ने कहा कि बाकी बातों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। गौरव चटवाल ने बताया कि हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार होना सामने आया है।

चश्मदीद की सुनें: उधर, इस मामले में चश्मदीद का भी बयान सामने आया है. प्रत्यक्षदर्शी ब्रह्मपाल का कहना है कि उन्होंने कार में सवार पर्यटकों को रोकने की बहुत कोशिश की। लेकिन वे लोग नहीं माने। जिसके बाद इतना बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई.