देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम
नॉटिंगम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 17 रन से हरा दिया. इस हार के बावजूद टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीत ली. 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़ा, लेकिन उन्हें अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले भारत के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और दीपक हुड्डा यह कारनामा कर चुके हैं. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड मलान के 77 रनों के दम पर 215 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, पंत 1 फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा 11-11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। अय्यर के आउट होते ही दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और शतकवीर सूर्यकुमार यादव देखते रहे. आखिरी दो ओवर में वह इतने दबाव में आ गए कि बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में 117 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए टॉप्ली ने तीन विकेट लिए।
💯
— BCCI (@BCCI) July 10, 2022
A magnificent CENTURY from @surya_14kumar 👏👏
His first in international cricket!
Live – https://t.co/hMsXyHNzf8 #ENGvIND pic.twitter.com/LwZVee9Ali
भारत की हार के साथ रोहित शर्मा की जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया। इससे पहले लगातार 19 मैच जीत चुके रोहित पोंटिंग के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए। इंग्लैंड की पारी की बात करें तो इंग्लैंड ने डेविड मलान (77) के विस्फोटक अर्धशतक और लियाम लिवग्स्टिंन के नाबाद 42 रन से 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और कप्तान जोस बटलर ने भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी का पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को 31 रन की अच्छी शुरुआत दिलाई.
बटलर ने नौ गेंदों में 18 रन बनाए जबकि रॉय ने 26 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए मलान ने महज 39 गेंदों में 77 रन की पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए. मलान ने लिवग्स्टिंन के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की मजबूत साझेदारी की।
लिवग्स्टिंन ने 29 गेंदों में नाबाद 42 रन की पारी में चार छक्के लगाए। हैरी ब्रूक ने नौ गेंदों में 19 और क्रिस जॉर्डन ने तीन गेंदों में 11 रन बनाए। इंग्लैंड के स्कोर में 13 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। भारत के लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 30 रन देकर दो विकेट और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 35 रन देकर दो विकेट लिए.

