खबर पहाड़ी राज्य की राजधानी देहरादून से है जहाँ पुलिस मुख्यालय में पुलिसिया सम्मेलन कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शिरकत करने पहुंचे । इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम को उन्होंने कईं फैसलों की जानकारी दी । वहीँ CM के मुताबिक IRB-3 का मुख्यालय गैरसैंण में खोला जाएगा। वहीँ इस दौरान हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महाकुम्भ को सुरक्षित संपन्न कराना प्रशासन के लिए एक चुनौती की तरह है।साथ ही उत्तराखंड पुलिस का नया पुलिस मुख्यालय भी बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 5 जर्जर पुलिस लाईनों का उच्चीकरण भी किया जायेगा। इस दिशा में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वही उत्तराखंड में नशे की रोकथाम के लिए एंटी ड्रग पॉलिसी तैयार की जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि अब राज्य में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के लिए भी यूनिफॉर्म प्रदान की जाएगी । बता दें कि इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में महाकुम्भ को अभी एक बड़ी चुनौती करार दिया साथ ही कहा कि इस चुनौती के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।