चंपावत , पहाड़ न्यूज टीम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत दौरे पर हैं. इसी कड़ी में आज सीएम धामी लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे. यहां उन्होंने अद्वैत आश्रम मायावती के ध्यान केंद्र और स्वामी विवेकानंद पर आधारित संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में ध्यान भी किया। साथ ही कहा कि यहां आना किस्मत की बात है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा अद्वैत आश्रम मायावती रमणीक स्थल है. मायावती आश्रम पुण्य आत्माओं का वास है। यहां होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी। आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है। यह शांति और ध्यान का केंद्र है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों के भारत को पूरा कर रहे हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारपुरी को भव्य और दिव्य तरीके से सजाया जा रहा है। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान का काम चल रहा है। जल्द ही बद्रीनाथ मंदिर परिसर एक नए रूप में दिखेगा।

कहां है अद्वैत आश्रम मायावती: यह आश्रम 1940 मीटर की ऊंचाई पर चंपावत से 22 किमी और लोहाघाट से 9 किमी की दूरी पर स्थित है। अद्वैत आश्रम की स्थापना के बाद इसे प्रसिद्धि मिली। यह आश्रम भारत और विदेशों से आध्यात्मिक लोगों को आकर्षित करता है। मायावती का आश्रम पुराने बागान के बीच में स्थित है।

वर्ष 1898 में, स्वामी विवेकानंद ने अल्मोड़ा की अपनी तीसरी यात्रा के दौरान, ‘प्रबुद्ध भारत’ के प्रकाशन कार्यालय को मद्रास से मायावती में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। तब से यह यहाँ प्रकाशित हो रही है। मायावती के पास एक पुस्तकालय और एक छोटा संग्रहालय भी है। अब यह आश्रम भी पर्यटन का केंद्र बनता जा जा रहा है।