देहरादून : नगर निगम से अनुबंध के तहत घर-घर कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर पर कंपनी के निदेशक ने जालसाजी और गबन का आरोप लगाया है. साथ ही इस मामले में थाना रायपुर में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इकान वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अर्पित गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी कंपनी देहरादून नगर निगम से अनुबंध के बाद शहर के 14 वार्डों में कचरा एकत्र करती है. सुमित कुमार कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। अप्रैल 2022 में जब कंपनी ने रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि कुछ रसीदें चार्ज करने के बावजूद सुमित ने कंपनी को रिकॉर्ड जमा नहीं किया. फर्म ने उससे पूछताछ की तो सुमित टालमटोल करने लगा। पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी ने नगर निगम का अधिकारी बनकर ग्राहकों से शुल्क वसूल कर कंपनी के खाते में पैसा जमा नहीं कराया ।

जौनसार-बावर न्यूज़ : हनोल महासू देवता मंदिर के गर्भ गृह में पश्चिम सभ्यता के अनुसार केक काटकर जन्मदिन मनाया गया

साथ ही कई ग्राहकों से चार्ज लेने के बावजूद रसीद भी नहीं दी। थाना प्रभारी मनमोहन नेगी ने बताया कि इकान वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक की शिकायत के आधार पर सुमित कुमार व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.