खबर उत्तराखंड के हरिद्वार से है जहाँ 32वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हरिद्वार के यातायात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तीर्थनगरी के चंडी चौक में ट्रकों समेत टेंपो और टैक्सियों जैसे तमाम वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण करवाया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में भी जानकारी दी गई। ताकि सभी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक तथा सतर्क और सजग रहें उनके द्वारा बताया गया कि वाहन चालक की दृष्टि आवश्यक रूप से उत्तम होनी चाहिए ।आम तौर पर देखा जाता है कि उच्च रक्तचाप सहित दृष्टि बाधित होना और वाहन चलाते समय नींद आना आदि दुर्घटना का कारण बनते हैं। वहीँ वाहन चलाते समय एक छोटी सी लापरवाही एक बड़ी घटना को घटित कर सकती है तथा जिससे कि एक साथ कई परिवारों के सपने बिखर जाते हैं। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी वाहन चालक की होती है।सभी वाहन चालक समय-समय पर अपने स्वास्थ्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहें जिससे कि सड़क पर होने वाली दुर्घटना का न्यूनीकरण किया जा सके ।