मसूरी : देहरादून-मसूरी मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास होने वाला भूस्खलन नासूर बन गया है. यहां आए दिन बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार शाम को हुई भारी बारिश से गालोगी पावर हाउस के पास भी भूस्खलन हुआ, जिससे देहरादून-मसूरी मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया. जिससे यहां सड़क जाम कर दी गई है।

मसूरी में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बारिश के कारण गालोगी पावर हाउस के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे यह सड़क दिन-ब-दिन बाधित होती जा रही है. शुक्रवार शाम को हुए भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग की दो मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन बारिश के कारण मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है.

बता दें कि स्थानीय लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश से प्रशासन और प्रशासन के सभी लोगों से मांग की है कि गालोगी पावर हाउस के पास हुए भूस्खलन का स्थायी इलाज किया जाए, लेकिन संबंधित विभाग अभी तक गलोगी बिजली घर के पास हुए भूस्खलन का स्थायी समाधान नहीं खोज पाया है, जो अब नासूर बनता जा रहा है.

फ्रांस में जैविक कृषि के क्षेत्र में काम कर रही कम्पनियों से बैठक करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।